फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राज्य शाखा का कार्यालय सील होने से प्रभावित हो रहे मानवता के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस समिति ने राज्य शाखा कार्यालय को सील किए जाने के बाद मानवता के कामकाज ठप होने पर निराशा जताई है। डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जल्द शाखा कार्यालय खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में स्वयंसेवी डीएम से मिले। राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में स्वयंसेवियों ने कहा कि 22 जनवरी को एसडीएम सदर के कार्यालय को सील करने के बाद मानवीय गतिविधियां ठप हो गई हैं। सदस्यता प्रमाण पत्र, पत्राचार, प्रदेश भर में प्रशिक्षणों का संचालन नहीं हो रहा है। कहा कि रेडक्रॉस के राज्य कार्यालय और राज्यपाल कक्ष में ताला लगना दुखद और कष्टदायक है। इस घटना से रेडक्राॅस की छवि भी धूमिल हो रही है। स्वयंसेवियों ने राज्यपाल से अध्यक्ष होने के नाते मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्यालय को जल्द खुलवाने की मांग की। स्वयंसेवियों ने सभी जिला शाखाओं के पदाधिकारियों को भी इसी महीने मिलने के लिए समय देने की मांग की है। इस मौके पर कन्हैया वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, आतिर एसर तेवाड़ी, आरपी कांडपाल, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें