फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राइंका गुलेर में 60.56 लाख से रसोई और शौचालय का होगा निर्माण

Sat, 15 Nov 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। राइंका गुलेर में मध्याह्न भोजन के लिए रसोई घर और विद्यार्थियों के लिए शौचालय की व्यवस्था का अब जल्द समाधान होने की उम्मीद है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने विद्यालय में 60.56 लाख रुपये की लागत से एमडीएम की रसोई और शौचालय का निर्माण करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राइंका गुलेर में वर्तमान में 76 बच्चे अध्ययनरत हैं जिनमें 37 बालक और 39 बालिकाएं हैं। स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से खासकर छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा मिड-डे मील बनाने के लिए भी कोई अलग से किचन नहीं है। एमडीएम की रसोई का संचालन स्कूल की ही एक कक्षा में होता है जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। विद्यालय के शौचालय भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के कई कक्षों में बरसात के मौसम में पानी टपकने की समस्या बनी हुई है। निर्माण कार्य के दौरान इनकी भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें