फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्साण ः दीपा ने दो मिनट में 15 किलो घास काटी

Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
देवनाई में किर्साण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवनाई घाटी में किर्साण सेमीफाइनल प्रतियोगिता में दस गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। घाटी की 30 महिलाओं का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला दिसंबर में मंतोली गांव में होगा।
विज्ञापन


 हितैषी विद्या निकेतन में पर्वतीय खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हुई आयोजित किर्साण प्रतियोगिता के सेमीफाइनल  में रणकुणी, कोहिना, ग्वाल्दे, पोखरी, कोलतुलारी, घिरतोली, डुंगलोट ,भतेड़िया, देवनाई पचना सहित 10 गांवों की महिलाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ घास काटने से शुरू हुआ। कोलतुलारी की दीपा देवी ने दो मिनट में 15 किलो घास काटने का रिकार्ड बनाया। प्रतियोगिता के संयोजक और हितैषी संस्था के डॉ. किसन राणा ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


वहां सदन मिश्रा, नंदी भंडारी, हेमा फर्स्वाण, चंदन बोरा, कैलाश बोरा, मोहन बोरा, लछम राम, अर्जुन राणा, राजीव कांडपाल, शिव गिरी, नारायण कुलेगी, कर्नल रशिम तिवारी, सीमा पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें