फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहीनों को खुरपिया फार्म में बसाने की उठी मांग

Wed, 19 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालया जनकल्याण विकास समिति की राधाकृष्ण मंदिर में बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सरकार से पहाड़ के भूमिहीनों को किच्छा के खुरपिया फार्म में बसाने की मांग की गई।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद त्रिकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खुरपिया फार्म में 1564 एकड़ भूमि सीलिंग की है। इस भूमि में पहाड़ के 50 प्रतिशत लोगों को बसाया जाए।

गरीबों के पास घर बनाने के लिए भूमि न होने के कारण उन्हें परेशानियां हो रही हैं। बैठक में भूमिहीन संघर्ष समिति का गठन किया गया।

जिसमें दीवान आर्य को जिलाध्यक्ष, किशन राम उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सचिव, बाली राम कोषाध्यक्ष, सिकंदर अली को संगठन मंत्री चुना गया जबकि कार्यकारिणी के लिए भूपाल राम, गंगा राम, केदार राम, तारा राम, हीरा देवी, सावित्री देवी, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, कैलाश राम, गणेश राम, हरीश प्रसाद आदि को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन


बैठक का संचालन दीवान आर्य ने किया। तय किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव राजस्व को ज्ञापन भेज जाएगा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें