फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पंजीकरण कराने की सलाह दी

Wed, 19 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले की श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार के सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिक श्रेणी के लोगों के लिए पेंशन, बीमा सहित कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन अधिकतर श्रमिकों ने इसके लिए अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। जिससे इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


यहां वार्ता में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि यह योजना मनरेगा सहित सभी प्रकार के निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों, मिस्त्रियों, प्लंबरों और इस श्रेणी के सभी कामगारों के हित में शुरू की गई है। 60 साल के बाद श्रमिकों को पांच सौ रुपये, 65 साल के बाद एक हजार रुपये मृत्यु के बाद आश्रित को तीन सौ रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।

मकान के लिए 50 हजार रुपये तक कर्ज, शारीरिक अक्षमता पर 30 हजार तक सहायता और  पंाच सौ रुपये पेंशन, दुघर्टना में मृत्यु पर एक लाख, सामान्य मृत्यु पर 50 हजार रुपये की आश्रितों को सहायता, अंत्येष्टि के लिए 5 हजार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रीमियम का भुगतान, बच्चों की पढ़ाई के लिए दो सौ से लेकर 25 सौ रुपये तक की छमाही सहायता, तकनीकी और उच्च शिक्षा के लिए हास्टल, ट्यूशन फीस, महिला कर्मकारों और कर्मकारों की दो पुत्रियों के विवाह के लिए 51 हजार की आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन


आशा पुरोहित ने बताया कि सुविधाएं प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज पेश किए जाते हैं। पंजीकरण के तीन माह बाद ही सुविधाएं लागू होती हैं। उन्होंने मनरेगा सहित सभी निर्माणों में लगे श्रमिकों से फोन नंबर 8126971760 और कार्यालय के नंबर  05962- 232127 पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें