फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुनौली सड़क की दशा हो गई है खराब

विज्ञापन
बागेश्वर में इस तरह बदहाल हो गई खुनौली सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र के खुनौली को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर वाहन संचालन जोखिम भरा है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क में सुधार कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन

घिंगारतोला से आगे डालन से खुनौली के लिए बनी सड़क से भतौड़ा, सुन्यूड़ा, नायल, बिलाड़ी और ग्वाड़ समेत 27 गांव जुड़े हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। इससे यातायात संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण प्रेम बल्लभ कांडपाल, पूरन चंद्र, राजन राम, सतीश चंद्र का कहना है कि सड़क की दुर्दशा का मामला कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया गया है। बावजूद इसके सड़क जस की तस है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा करने वाले नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में सबक सिखाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें