बाबा बागनाथ मंदिर बागेश्वर में माघी खिचड़ी खाते डीएम रंजना राजगुरु एवं अन्य अधिकारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्षेत्र में रविवार को विधिवत पूजा, पाठ के बाद दो जगह माघी खिचड़ी बांटी गई। इसके माध्यम से आपसी मतभेद भूलकर परस्पर प्रेम, सद्भावना, खुशहाली, चहुमुखी विकास की कामना की गई।
खोली गांव के गोपेश्वर महादेव मंदिर में ग्राम खोली जीना परिहार, बहुली सोनू परिहार की ओर से सुंदरकांड पाठ कर खिचड़ी का भी आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधान कुंवर सिंह परिहार, चंदन परिहार, कैप्टन दीवान सिंह, कैलाश कांडपाल, भुवन परिहार, सौरभ परिहार आदि ने सहयोग दिया। वहीं राजकीय वाहन संघ की ओर से बाबा बागनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी बांटी गई। इसमें डीएम रंजना राजगुरु, एडीएम राहुल कुमार गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह, मुख्य पुजारी नंदन सिंह रावल, अध्यक्ष वाहन संघ नंदन सिंह दोसाद, महामंत्री महेश चंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने भी सहभागिता की। आयोजन में गोपाल सिंह, मदन सिंह, बालम सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, चंद्रप्रकाश दयाल आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो