एसओजी प्रभारी ने रक्तदान कर बचाई बालिका जान
पिछले माह सड़क हादसे में घायल हो गई थी पोलिंग निवासी दिव्या
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। पुलिस के एसओजी प्रभारी ने रक्तदान कर हादसे में घायल बालिका की जान बचाई। बालिका को खून की जरूरत और है।
कपकोट के ग्राम पोलिंग निवासी विमल सिंह की पुत्री दिव्या (10) 24 जनवरी को ग्राम तुतोड़िया के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वह बोलेरो टैक्सी की चपेट में आकर घायल हो गई। 10 दिन से यहां जिला अस्पताल में दिव्या का इलाज कराया जा रहा है। इस दौरान सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने दिव्या के पैर का ऑपरेशन किया लेकिन उसके शरीर में खून, हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम थी। उसे खून चढ़ाना जरूरी था। दिव्या का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है। इस ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था।
इसके लिए रेडक्रॉस समेत समाजसेवी मयंक खेतवाल, महिपाल भरड़ा आदि से रक्तदान की अपील की। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी कार्यालय के एसओजी प्रभारी एसआई पंकज जोशी अस्पताल में रक्तदान कर दिव्या की जान बचाई। दिव्या के पिता विमल ने इसके लिए रेडक्रॉस और एसआई पंकज जोशी समेत सभी का आभार जताया। रेडक्रॉस के चेयरमैन अशोक लोहनी ने बताया कि इससे पहले डॉ. हरीश दफौटी भी दिव्या के लिए रक्तदान कर चुके हैं। दिव्या को दो यूनिट खून की जरूरत और है।
डीसी फोटो नंबर 02बीजीएस 05पी
जिला अस्पताल बागेश्वर में रक्तदान करते एसओजी प्रभारी पंकज जोशी।