नरगोली में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते जिपं सदस्य।
- फोटो : amar ujala
नव युवक मंगल दल नरगोली की ओर से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिपं सदस्य भगवत डसीला ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन मैच खातीगांव की टीम ने जीता।
नरगोली के खेल मैदान में जिपं सदस्य डसीला ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान देना चाहिए। उद्घाटन मैच खातीगांव और नरगोली की टीम के बीच खेला गया। इसमें खातीगांव की टीम ने लगातार तीन सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के रेफरी शैलेश रौतेला, सतीश रौतेला, स्कोरर यशपाल रौतेला, उद्घोषक दीपक रौतेला, मनोज रौतेला, लाइनमैन गोलू करन और पंकज थे। वहां विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त बीईओ भगवत सिंह रौतेला, ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, सूबेदार गोविंद रौतेला, दरबान सिंह, राजेश रौतेला, चंद्रशेखर रौतेला और प्रवीण रौतेला आदि थे। आयोजकों ने बताया 22 अक्तूबर को मैच का समापन विधायक बलवंत भौर्याल करेंगे।