फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बना हुआ है ढ़ालन खुलौनी मोटर मार्ग 

Wed, 26 Jun 2019 11:30 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ढालन-खुनौली मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। डामर उखड़ने से सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढ़े बन गए हैं।  मोटर मार्ग से सफर करने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। जिससे यह तालाब का रूप ले लेती है। ग्रामीणों शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन

 ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले एडीबी द्वारा ढालन-खुनौली मोटर मार्ग पर डामरीकरण  किया गया था। डामरीकरण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि कुछ महीनों बाद ही सड़क पर किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है। हालत यह है कि मोटर मार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढ़ों पर पानी भर जाता है। 

जिससे सड़क पर तालाब बन जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर तो इस मोटर मार्ग की हालत और अधिक खराब हो जाती है। इस मोटर मार्ग से सफर करने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने सड़क की हालत जल्द नहीं सुधारने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत खुनौली की प्रधान कला देवी, प्रधान नीलम उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, संतोष पांडेय, महेश पथोलिया, देवी दत्त, महेश कांडपाल, भागीरथी देवी, गोपुली देवी आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें