फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कैंचीधाम के पास जाम से हांफ रही केमू की सेवाएं, घंटों देरी से पहुंच रही बसें

Sat, 02 May 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर के समीप लग रहे भारी जाम का असर अब पहाड़ों की लाइफलाइन कही जाने वाली केमू बसों के संचालन पर पड़ने लगा है। जाम के चलते जिले को आने-जाने वाली केमू की बसें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों सहालग सीजन होने के कारण बसों में पर्याप्त यात्री संख्या है। पहाड़ों में पर्यटक सीजन शुरू होने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। लेकिन कैंचीधाम के पास लगने वाले लंबे जाम ने पूरी परिवहन व्यवस्था का चक्र गड़बड़ा दिया है। तपती गर्मी के बीच यात्रियों को घंटों बसों में फंसकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों से आ रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जाम में फंसना किसी सजा से कम नहीं है। जाम के कारण समय की बर्बादी हो रही है और सफर भी थकाऊ हो गया है। संवाद

......कोट
कैंचीधाम मंदिर के आसपास अत्यधिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इस कारण हमारी बस सेवाएं अपने तय समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंच पा रही हैं। संचालन का समय गड़बड़ाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन जाम के कारण स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- .देवेंद्र रावत, स्टेशन प्रभारी, केमू, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें