फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई कम होने से सोंग तक नहीं जा पा रही केमू की बस

Sat, 17 Jun 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने हुई भारी बारिश से भराड़ी-सोंग सड़क का बड़ा हिस्सा कट गई थी। इस कारण सड़क पर एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक यातायात प्रभावित हुआ था। लोनिवि ने पहाड़ी काटकर यातायात सुचारु तो कर दिया था, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण बागेश्वर से सोंग के लिए चलने वाली केमू की नियमित बस पिछले एक सप्ताह से खाईबगड़ से आगे नहीं जा पा रही है।
विज्ञापन


बस के नहीं आने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने लोगों ने लोनिवि से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। इधर, केमू के बागेश्वर स्टेशन के प्रभारी धरणीधर जोशी ने बताया कि बस के खाईबगड़ से आगे नहीं जाने से यात्रियों को दिक्कत के साथ ही प्रबंधन को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में लोनिवि के अधिशाषी अभियंता केके तिलारा ने बताया कि सड़क भारी वाहनों के लिए खुली है। सड़क के प्रस्तावित काम शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें