फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सहालग सीजन में केमू ने बढ़ाई बसों की संख्या

Wed, 26 Nov 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सहालग का सीजन शुरू होते ही पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। जिले में भी बाहरी शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए केमू ने यात्रियों को राहत देने के लिए हल्द्वानी-बागेश्वर रूट पर दो अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बारात के सीजन में केमू बसों की मांग रहती है। बसों की बुकिंग के कारण लोगों को टैक्सियों के सहारे सफर करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए केमू ने यह फैसला लिया है। यह रूट पर्वतीय क्षेत्रों को मुख्य मैदान से जोड़ने के कारण सबसे व्यस्त रहता है। केमू के अधिकारियों के अनुसार सहालग के कारण बसों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई थी।
जिससे यात्रियों को टिकट मिलने और समय पर यात्रा करने में दिक्कत आ रही थी। अतिरिक्त बसें शुरू होने से अब यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। केमू के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते अतिरिक्त सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें