फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सहालग के सीजन में केमू की बसों में बढ़ी भीड़, यात्रियों की संख्या में इजाफा

Sun, 03 May 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सहालग सीजन के चलते केमू की बसों में यात्रियों की संख्या में उछाल देखने को मिल रहा है। बीते एक महीने से मुख्यालय से हल्द्वानी आने-जाने वाली सेवाओं में यात्रियों की अच्छी संख्या बनी हुई है। राहत की बात यह है कि बसों की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण इस बार सहालग के दौरान बरातों में बसें जाने के बाद भी नियमित यात्री सेवाएं प्रभावित नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

केमू स्टेशन में संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार केमू के पास बसों की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में सभी सेवाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है। आमतौर पर सहालग के दिनों में बारातों के लिए बसों की बुकिंग होने से आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार बेहतर प्रबंधन के चलते ऐसी स्थिति पैदा नहीं हुई है। शादी के सीजन के कारण हल्द्वानी जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों की संख्या में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रखा गया है ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। संवाद

.....कोट
सहालग के सीजन के कारण हल्द्वानी मार्ग सहित अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। बीते एक महीने से बसों में अच्छी भीड़ देखी जा रही है। वर्तमान में हमारे पास बसों की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे बारातों में बसें जाने के बावजूद नियमित यात्री सेवाएं प्रभावित नहीं हो रही हैं। सभी सेवाओं का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। - देवेंद्र रावत, स्टेशन प्रभारी, केमू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें