फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूपी गांव के विकास कार्यों को पायलट प्रोजेक्ट में रखें 

Sun, 26 Nov 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
समस्याएं सुनते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा रविवार को सांसद आदर्श ग्राम सूपी पहुंचे। यहां पर उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से सूपी का विकास प्राथमिकता से कर सांसद आदर्श गांव के विकास कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में पीएमजीएसवाई के कुमाऊं चीफ के उपस्थित न रहने पर नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरसाल पतियासार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने सांसद आदर्श गांव में विभिन्न विभागों की स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करें।

किसानों की आय दोगुना करने के लिए उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रोजेक्ट तैयार कर आलू, मडुवा, चौलाई, राजमा आदि संभावित फसलों के उत्पादन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को झूसिया मिर्च की नर्सरी तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


मोटर मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई को ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवारों की मरम्मत, जगह-जगह आए मलबे को हटाने और डेंजर जोनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। समय से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करने को कहा। 

ग्रामवासियों ने मोटर मार्ग के निर्माण से उनकी कृषि भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारी को किसानों के मुआवजे के भुगतान के निर्देश दिए। सीईओ को राजकीय इंटर कॉलेज सूपी में एनसीसी यूनिट संचालित करने के लिए निदेशालय को पत्र जारी करने, तरसाल पतियासार प्राइमरी स्कूल की क्षतिग्रस्त दीवार मरम्मत के लिए सीडीओ को राज्य वित्त से धनावंटन के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उद्यान अधिकारी से सेब की पौध उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि आजीविका परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रा देवी, सीडीओ केएन तिवारी, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, ईई जलसंस्थान नंद किशोर, निदेशक ग्राम्या आरके सिंह, ग्राम प्रधान सूपी यशपाल सिंह टाकुली, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी, बीडीओ बीसी पंत आदि अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें