फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान खिसकने से जेसीबी खाई में गिरी, चालक घायल

Sun, 26 Nov 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
खाई में बोल्डरों के नीचे दबी जेसीबी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निर्माणाधीन पोथिंग-शोभाकुंड सड़क पर चट्टान खिसकने से जेसीबी खाई में पलट गई। हादसे में बरेली निवासी चालक इरफान खान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पोथिंग से शोभाकुंड के लिए पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


बीती शनिवार की शाम को सड़क कटिंग के दौरान एकाएक पूरी पहाड़ी और पेड़ टूटकर जेसीबी पर गिर गए। इससे जेसीबी मलबे के साथ खिसककर खाई में लुढ़क गई। चालक इरफान खान ने कूद मारकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसके पैर में चोटें आ गई। इरफान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें