फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों से गुलजार हुआ कौसानी, बैजनाथ, बागेश्वर

Mon, 13 Jun 2016 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। मैदान में जैसे-जैसे तपिश बढ़ रही है उसी तेजी से पर्यटकों ने पहाड़ की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। पहाड़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में प्रतिदिन भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। कौसानी, बैजनाथ, बागेश्वर पर्यटकों से गुलजार है। कौसानी में पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों की खूब आमद हो रही है। देश-विदेश से पहुंच रहे पर्यटकों के कारण सभी होटल, गेस्ट हाउस सहित पर्यटक आवास गृहों में एडवांस बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन


मौसम साफ होने से कौसानी से पर्यटकों को हिमालय का नजारा देखने को मिल रहा है। कौसानी में अनाशक्ति आश्रम भी पर्यटकों की मुख्य पसंद रहता है। कौसानी में बांज का जंगल भी पर्यटकों को खूब लुभाता है। धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों को देखने आने वाले पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

बैजनाथ, बागेश्वर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। साहसिक पर्यटकों की भी आवक बनी हुई है। ट्रैकिंग के लिए प्रतिदिन देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पिंडारी, कफनी ग्लेशियर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें