फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घिंघारुतोला में तोड़े स्टेट बैंक के ताले

Mon, 13 Jun 2016 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चोरों ने स्टेट बैंक की घिंघारुतोला शाखा के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। परंतु आसपास घरों में रहने वाले लोगों की नींद खुलने से चोर मौके से फरार हो गए। बैंक मैनेजर की ओर से राजस्व पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घिंघारूतोला में स्थित स्टेट बैंक के शटर के तीन ताले तोड़ दिए। शटर के खड़खड़ाने की आवाज से आसपास घरों में सोए लोगों की नींद खुल गई। लोगों के बाहर निकलते ही चोर मौके से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर रविवार की सुबह बागेश्वर से एसडीएम फिंचाराम चौहान और पटवारी दीपक भौर्याल ने घिंघारुतोला पहुंचकर बैंक का निरीक्षण किया।

उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। बैंक मैनेजर देवेंद्र सिंह चौहान ने पटवारी चौकी में बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राजस्व पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बैंक में चोरी के प्रयास की घटना से आसपास के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बैंक के ताले तोड़ने वाले चोर साधारण नहीं हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का सत्यापन करने और इसमें लिप्त तत्वों को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे तत्व भविष्य में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें