फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी की बंद चाय फैक्ट्री जल्द खुलेगी

Sun, 08 Apr 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
निदेशक ने चाय फैक्ट्री और चाय बागानों का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कौसानी की बंद पड़ी चाय फैक्ट्री जल्द ही शुरू हो जाएगी। सब कुछ ठीकठाक रहा तो कुछ ही महीनों बाद फैक्ट्री में ग्रीन टी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। फैक्ट्री कोलकाता की एक कंपनी को 15 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाएगा। शासन स्तर पर कंपनी से हुई बातचीत के बाद इस पर सहमती बन गई है। यह कहना है उत्तराखंड टी बोर्ड के निदेशक संजय श्रीवास्तव का। श्रीवास्तव पदभार संभालने के बाद पहली बार कौसानी पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान निदेशक श्रीवास्तव ने चाय फैक्ट्री और चाय बागानों का निरीक्षण किया। निदेशक ने कहा कि कौसानी में पांच साल से बंद पड़ी चाय फैक्ट्री को पुन: संचालित करने के संबंध में शासन की कोलकत्ता की एक कंपनी से बात हो चुकी है। निदेशक ने कहा कि बेरोजगारी पर विराम लगाने के लिए  उत्तराखंड के चाय बागान मील के पत्थर साबित होंगे।

निदेशक ने चाय बागान से जुड़े किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों की सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर जर्नाजन लोहुमी और टी बोर्ड के कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें