मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) आरसी आर्य ने गरुड़ क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में एक प्रवक्ता अनुपस्थित मिले।
सीईओ
ने प्रधानाचार्य को प्रवक्ता का एक दिन का वेतन काटकर शीघ्र स्पष्टीकरण
लेने के निर्देश दिए। स्पष्टीकरण समय पर न मिलने पर पूरे महीने का वेतन
काटने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की डायरी भरी
नहीं मिली। वहां रजिस्टर्ड 355 में से 300 छात्र- छात्राएं मौजूद मिले।
प्राइमरी स्कूल द्यौराड़ा के निरीक्षण के दौरान उन्हें सब ठीक मिला।
बच्चों
की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जूहा दरड़ा के निरीक्षण के दौरान उन्हें
डायरियां अधूरी मिलीं। कंप्यूटर ठीक कराने के निर्देश दिए।
कन्या
जूहा कौसानी के निरीक्षण के दौरान उन्हें 35 में से 13 बच्चे ही उपस्थित
मिले। आश्रम पद्धति स्कूल में उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल में
आने, कंप्यूटर मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने
प्रधानाध्यापकों को बच्चों की अधिक से अधिक मौजूदगी, श्यामपट्ट (ब्लैक
बोर्ड) सही से लगाने, बच्चों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाने के लगातार
प्रयास करने के निर्देश दिए। स्कूल खोलने, बंद करने के मामले में कोई
समझौता नहीं करने की चेतावनी दी।