फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नी काटिया पेड़ डावा मैकें लागूं दु:ख

Thu, 20 Aug 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि संास्कृतिक लोक कला मंच के कलाकार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक, लोक गीत और लोक नृत्य का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


नशा मुक्ति, पर्यावरण, भ्रूण हत्या, स्वच्छता, मेरा वृक्ष मेरा धन सहित तमाम योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए राज्य के सूचना प्रसारण विभाग के माध्यम से कलाकार जन जागरण कर रहे हैं।

 लोक कला मंच के कलाकारों ने इस बीच सिरोली, जौलकांडे, अमतौड़ा सहित कई गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समझा दे ईजा, समझा दे बाबू नी पियो जवाई दारू की बोतल, गीत के माध्यम से नशे की बुराइयों पर प्रहार किया। नि काटिया पेड़ डावा मैं लागूं दु:ख, गीत के जरिए पेड़ और पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


जनजागरण के लिए राज्य सरकार के कलैंडर भी वितरित किए गए। कई स्थानों पर कलाकारों ने पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष धनी राम, कोषाध्यक्ष नंदन धौनी, सचिव सुंदर लाल, तेज राम, हरीश राम, ज्योति देवी, ललिता,हरीश राम आदि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें