फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदर ने महिला को काटा, आठ टांके आए

Mon, 30 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुमाइश खेत में कटखने बंदर ने एक महिला के सिर पर काट दिया। महिला के सिर पर आठ टांके आए हैं। कटखने बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। सोमवार सुबह नुमाइशखेत निवासी शशि साह पत्नी गिरीश लाल साह अपने आंगन में फूलों के गमलों पर पानी दे रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान एक कटखने बंदर ने उनके सिर पर काट लिया। इससे महिला घायल हो गई। महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। महिला के सिर में आठ टांके लगाए गए। बंदर द्वारा काटे जाने की घटना से लोगों में भय का माहौल है। कटखने बंदरों के कारण स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में हमले का भय बना रहता है। नगरवासियों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें