फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्की स्पोट्र्स ने जीता प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
बागेश्वर के बोहाला में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बोहाला में चल रही प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता कार्की स्पोर्ट्स क्लब ने 75 रनों से जीत ली है। प्रतियोगिता में बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए मिलन क्रिकेट क्लब के ललित असवाल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला कार्की स्पोर्ट्स क्लब और मिलन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। कार्की स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 197 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मिलन क्रिकेट क्लब की टीम 122 रन ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से हेमंत रौतेला ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत, बोहाला के ग्राम प्रधान पूरन असवाल ने टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अशोक बिष्ट, महिपाल असवाल, नरेंद्र मेहता, विवेक रावत आदि मौजूद थे।
जीतनगर एकादश ने क्रिकेट मैच जीता
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में चल रही प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में जीतनगर एकादश ने भिटालगांव एकादश को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। जीतनगर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 138 रन बनाए। भिटालगांव एकादश ने 137 रन ही बना पाई। जीतनगर के प्रहलाद ने 40 रन बनाए और पांच विकेट लिए। भिटालगांव की टीम से भगवत ने 64 रनों की आतिशी पारी खेली। अंपायर अंकित नगरकोटी, टोनी रावत, स्कोरर में सूरज, कुंदन थे। मुख्य अतिथि हरीश जीना थे। शुभम साह, गौरव दास, धीरेंद्र परिहार, अनुज, अखिलेश, दक्ष, मोनू, विशाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें