फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में मांगा पेयजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र में एक सप्ताह से भी अधिक समय से पीने के पानी का संकट है। बाजार में लगे हैंडपंपों पर सुबह से देर रात तक भीड़ लग रही है। कई लोग बारिश और सरयू के दूषित पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ऐसे में बीमारी फैलने की आशंका से गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को बाजार में जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की शीघ्र आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


नगर व्यापार मंडल के महामंत्री हेम कपकोटी के नेतृत्व में शनिवार सुबह व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार में जोरदार नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में पीने की आपूर्ति सुधारने के लिए पेयजल संस्थान से कई बार कहा गया लेकिन विभाग ने समस्या नहीं सुलझाई। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत न होने के कारण उन्हें सरयू के दूषित पानी या फिर बारिश के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। पेयजल संस्थान ने बाजार में तीन हैंडपंप लगाए हैं।

इनमें से दो से पानी खींचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है जबकि तीसरे में सुबह से देर रात तक पानी भरने वालों की खासी भीड़ लग रही है। पानी की भारी कमी से जहां लोग न तो ठीक सेे नहा पा रहे हैं और न ही कपड़े ही धुल पा रहे हैं। मांग करने के बावजूद पेयजल संस्थान पानी की आपूर्ति नहीं सुधार सका है। पानी की आपूर्ति न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें बबलू उपाध्याय, प्रदीप देवली, गणेश कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, अवधेश वर्मा, शंकर तिरुवा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें