कपकोट व्यापार मंडल की बैठक में नगर पंचायत की ओर से वसूले जाने वाले सफाई शुल्क का विरोध किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने कहा कि नगर की नियमित सफाई नहीं की जा रही है।
कई बार मांग करने के बावजूद सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि व्यापारियों से शुल्क की बराबर वसूली की जाती है। बैठक में व्यापारियों का सदस्यता शुल्क भी जमा कराया गया। इसके अलावा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में महामंत्री हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी, रघुवीर बिष्ट आदि थे।