फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान

Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क की हालत जगह-जगह डामर उखड़ने से खराब है। तहसील मुख्यालय से गांसू तक किया गया डामर जगह जगह उखड़ चुका है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सड़क के किनारे टूटे हुए हैं। गंदे और बारिश के पानी के निकास के लिए कहीं भी नाली नहीं बनी है। खस्ताहाल सड़क में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। 
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क से होकर जाने में वाहनों के जहां दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी है। वहीं वाहनों की फिटनेस भी बिगड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सड़क की सेहत सुधारने के लिए लोनिवि से कई बार कह दिया है। लेकिन उसकी हालत आज भी जस के तस ही है। ग्रामीणों ने सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां पर मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, जमन सिंह, आनंद सिंह, तजे सिंह, कौशल्या देवी, रेवती देवी, प्रेमा देवी, रतन सिंह और केशर सिंह आदि हैं। लोनिवि के ईई ने बताया कि सड़क का पीएमजीएसवाई के तहत चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी के बाद डामरीकरण होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें