फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से बंद पड़ी है कपकोट कर्मी सड़क

विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क के गांसू में खराब पड़ी जेसीबी से यातायात प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क में चौड़ीकरण कार्य में लगी पोकलैंड मशीन को खराब हुए सात दिन बीत गए हैं। अभी तक न तो मशीन को ठीक किया गया है, नहीं बीच सड़क से हटाया गया है। मशीन के सड़क के बीचों बीच पर खड़े रहने से मार्ग में पिछले सात दिन से यातायात बंद पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


सड़क बंद होने से जहां मल्ला दानपुर क्षेत्र के लोगों को वाहन बदलकर जाना पड़ रहा है, वहीं क्षेत्र में जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण कई विभाग से कई बार सड़क सुचारु करने की मांग उठा चुके हैं। विभाग की ओर से उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क  शीघ्र सुचारु न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
पिछले कई दिनों कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले सड़क के चौड़ीकरण के कार्य में लगी पोकलैंड मशीन का पंप खराब हो गया। जिससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया और वह सड़क के बीचों बीच आकर रुक गई। 
विज्ञापन



तब इस सड़क पर वाहनों का अवागमन ठप पड़ा है। गोदियाधार, फुलवारी, तोली, शरण, कर्मी, बघर, ढोक्टी, दोबाड़ आदि गांवों को जाने वालों को यहां से वाहन बदलकर जाना पड़ रहा है। जबकि पिंडर पार जाने वाले वाहनों को सोंग-बदियाकोट सड़क से होकर जाना पड़ रहा हैै। इसमें उन्हें कपकोट से अपने घर तक जाने के लिए 100 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। सड़क बाधित होने से संबंधित गांवों में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को भी इससे काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। 


जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप कर्म्याल आदि ने प्रशासन से खराब पोकलैंड मशीन को सड़क से शीघ्र हटाकर यातायात सुचारु करने की मांग की है। मशीन के चालक ने बताया कि पंप बनने के लिए दिल्ली भेजा गया है। पंप के शीघ्र सुधरकर आने की संभावना है। बताया कि अज्ञात तत्वों ने मशीन से डीजल भी चुरा लिया है। मशीन में कुछ और भी छेड़खानी होने की आशंका बनी है। कपकोट के एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क में खड़ी मशीन को शीघ्र हटाने को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें