फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा अस्पताल को एंबुलेंस मिली

Tue, 24 Apr 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांडा (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कांडा अस्पताल को एंबुलेंस मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस मिल गई है। एंबुलेंस मिलने से दुर्घटना के घायलों और बीमारों को आपात स्थितियों में उपचार के लिए प्राइवेट वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में अब तक एंबुलेंस नहीं थी। इसके चलते दुर्घटना के घायलों सहित अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए तीमारदारों को प्राइवेट वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती थी। कई बार दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट वाहनों के उपलब्ध नहीं होने से घायलों या बीमारों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था।

पिछले दिनों स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डीएम को एंबुलेंस की कमी की समस्या बताई थी। शासन की ओर से अब सीएचसी को एंबुलेंस उपलब्ध करा दी गई है। मंगलवार को कालिका मंदिर में पंडित वंशीधर कांडपाल ने वाहन की पूजा करवाई। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी पोखरिया, डॉ. सम्मी उन्निसा, सुंदर सिंह, हीरा सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें