कांडा क्षेत्र के सानीउडियार-कुचौली-सानीउडियार सड़क बदहाल हो गई है। सड़क की दशा नहीं सुधरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सानीउडियार-कुचौली-सानीउडियार का डामरीकरण नहीं होने से उसमें जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पानी निकास के लिए नाली का निर्माण भी नहीं है। सड़क किनारे दीवारें भी नहीं बनाई गई हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने सड़क की हालत सुुधारने के लिए कई बार शासन और लोनिवि से कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने सड़क की हालत शीघ्र न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में राम सिंह, जैंत सिंह, साधो सिंह, कुशल राम, हयात राम, प्रेमा, पुष्पा, कमला और अमरा देवी आदि शामिल हैं।