फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा कॉलेज में खुशी

Tue, 25 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कांडा कॉलेज में खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीपावली से पहले डिग्री कॉलेज कांडा को एक और सौगात दे दी है। सीएम ने कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण को चमोली में साथ लाए स्नातकोत्तर स्तर पर मंजूर पांच विषयों के लिए 10 असिस्टेंट प्रोफेसरों, कनिष्ठ सहायक समेत अनुसेवक के एक-एक पद के शासनादेश की प्रति सौंपी। कांडा कॉलेज को मिली इस सौगात से छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


रविवार को कांडा कॉलेज को स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के विषयों समेत प्राध्यापकों की मंजूरी की खुशी में क्षेत्र के लोग झूम ही रहे थे कि सोमवार का दिन कॉलेज के लिए एक और खुशी लेकर आ गया। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि सीएम ने उन्हें एक और शासनादेश सौंपा।

इसमें कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, समाजशास्त्र, संस्कृत, इतिहास, राजनीति शास्त्र के विषयों की मंजूरी के साथ ही इन विषयों को पढ़ाने के लिए दो-दो असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भी सृजित किए गए हैं। शासन ने कॉलेज में कनिष्ठ सहायक, अनुसेवक पदों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरने की भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


आठ साल पहले खुले इस कॉलेज में क्षेत्र के छात्राओं के स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाई के इंतजाम नहीं थे। विधायक ने बताया कि मंजूर विषयों की पढ़ाई जल्दी शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। खुशी जताने में विधायक के प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी, प्राचार्य डॉ. भवानी दत्त, दीप कांडपाल, अशोक जोशी, आलम मेहरा आदि शामिल हैं। उन्होंने और क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री रावत, विधायक फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का आभार जताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें