फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश ने भरसीला को किया गौरवान्वित

Mon, 04 Dec 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कांडा/बागेश्वर।
विज्ञापन
कमलेश नगरकोटी के गांव का मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेटर मनीष पांडेय, धावक नितेंद्र रावत और एवरेस्ट विजेता पूजा मेहरा के बाद कमलेश नगरकोटी ने जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होने वाले कमलेश नगरकोटी के गांव भरसीला में खुशी का माहौल है। कमलेश के टीम में चयनित होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में युवाओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड में एक माह बाद शुरू होने वाले अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट के लिए चयनित टीम में शामिल किए गए कमलेश नगरकोटी बागेश्वर जिले के भरसीला गांव के रहने वाले हैं। गांव वालों को सोमवार को अमर उजाला के जरिये जब यह जानकारी मिली तो वे खुशी से झूम उठे। कमलेश नगरकोटी के चाचा-ताऊ के परिवार गांव में ही रहते हैं। कमलेश की 85 वर्षीय दादी रंगुली देवी और चाची कौसुली देवी कमलेश के क्रिकेट टीम में चयन से काफी खुश हैं। मनोज नगरकोटी, पूरन सिंह, प्रयाग सिंह, दरबान सिंह, कैलाश सिंह, गोविंद सिंह, बहादुरसिंह, मंजू देवी, विमला देवी, दीवान सिंह, अमर आदि ने कहा कि कमलेश ने उनके गांव का नाम रोशन कर दिया। भरसीला गांव की दूरी कांडा से 14 किमी है। गांव तक पहुंचने के लिए लगभग चार किमी पैदल चलना पड़ता है। यहां के ग्रामीण बैंक और पोस्ट आफिस की सुविधा के लिए कांडा ही आते हैं।

गांव के अन्य युवा भी हैं क्रिकेट के शौकीन
कांडा। भरसीला गांव के कमलेश नगरकोटी का अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होने पर युवाओं में सबसे अधिक खुशी है। युवाओं ने जश्न मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुकेश नगरकोटी, संजीव नगरकोटी, विक्रम रौतेला, सुंदर रौतेला, नीरज सोनियाल आदि ने बताया कि वे प्रतिदिन गांव के ही एक छोटे से मैदान में क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के युवक का क्रिकेट टीम में चयन होना गांव के लिए बड़े गर्व की बात है।
विज्ञापन


भरसीला में ही पैदा हुए थे कमलेश
कांडा। अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित कमलेश नगरकोटी का जन्म भरसीला गांव में ही हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश के पिता प्रयाग सिंह नगरकोटी आठ कुमाऊं रेजीमेंट में ऑनरेरी कैप्टर पद से रिटायर हुए हैं। कमलेश के बड़े भाई विनोद नगरकोटी होटल मैनेजमेंट कर रहे हैं जबकि छोटी बहन बबीता जोधपुर से बीएड कर रही हैं। उनका परिवार जयपुर में रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि कमलेश नगरकोटी पिछले साल ही पूजा के लिए अपने परिवार के साथ गांव आए थे। कमलेश के चयनित होने पर उनके ननिहाल भीड़ी दफौट में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें