फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच ही सही आखिरकार हाइकोर्ट की फटकार के बाद बागेश्वर के ट्रामा सेंटर में मरीजों का उपचार शुरू हो गया है। पहले दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एचसी पंत ने ट्रामा सेंटर में मरीजों की जांच की। इस समय ट्रामा सेंटर में एक्स-रे और फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बने ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक भवन का संचालन नहीं होने पर हाइकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने सोमवार से ट्रामा सेंटर में कामकाज शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक ट्रामा सेंटर में सीटी स्कैन सहित अन्य आधुनिक मशीनें नहीं हैं, लेकिन एक एक्स-रे मशीन लगा दी गई है। सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय यहां पर तैनात किए गए हैं। सोमवार को ट्रामा सेंटर में मरीजों का उपचार शुरू हुआ। अल्मोड़ा अस्पताल से यहां आए हड्डी रोग विशेषज्ञ ने पहले दिन मरीजों की जांच की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बसंत ने बताया कि ट्रामा सेंटर में मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। स्टाफ कार्यरत है। डॉक्टरों के रिक्त पदों पर शीघ्र ही तैनाती की जाएगी। सीटी स्कैन सहित अन्य उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें