गरुड़ (बागेश्वर)। स्थानीय घिंघेश्वर शिवालय में भागवत कथा प्रवचन में कथावाचक राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि परोपकार, सत्य वचन से बढ़कर कोई बड़ा पुण्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। सच्चाई कभी छिपती नहीं। उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़ा कोई धर्म नहीं है। दूसरों की भलाई करनी चाहिए।
संयोजक बम महाराज ने भक्तों से रोज कथा सुनने की अपील की। कथा स्थल पर जाकर ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने भी मंदिर में पूजा की। इससे पहले गांव की महिलाओं ने घिंघेश्वर से बैजनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। सिल्ली के पूर्व प्रधान खोलिया ने बताया कि कथा के बाद देर शाम तक मंदिर में कीर्तन, भजन हो रहे है। वहां गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र खोलिया, हेम रावत, लक्ष्मी दत्त पांडे, अखिल जोशी, नवीन खोलिया आदि थे।