फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने किए बागनाथ के दर्शन

Mon, 13 Aug 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे कैलाश मानसरोवर यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रा के 14वें दल में शामिल यात्रियों के बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा बागनाथ से सफल यात्रा, देश में सुख और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दल में कुल 39 यात्री शामिल हैं। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने यात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


दल के गाइड यशवंत सिंह ने बताया कि यात्रियों ने रविवार को कौसानी में रात्रि विश्राम किया। सोमवार कौसानी का भ्रमण कर बैजनाथ धाम के दर्शन किए। दल रात्रि विश्राम चौकोड़ी में विश्राम करके 14 अगस्त की सुबह पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा। इस दल में सबसे कम 30 वर्ष के रोहित वर्मा और सबसे ज्यादा 70 वर्ष के नरेंद्र सिंह हैं। यात्रा में शामिल तपस वर्मा दूूसरी बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दल में 13 महिलाएं और 25 पुरुष यात्री शामिल हैं। बागनाथ मंदिर पहुंचने पर इस दल का प्रधान पुजारी भरत रावल,  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन रावल,  राजा साह, खीमानंद पंत ने यात्रियों को चुनरी भेंट की और उनकी सुखद यात्रा की कामना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें