फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर यात्रा की व्यवस्था की चाक चौबंद

Sun, 17 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग और शिविरों को चाक चौबंद कर दिया है। यात्रियों का पहला दल 12 जून को कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम पहुंचेगा। यात्रियों समेत ड्यूटी में तैनात कर्मियों का पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि इस बार यात्रा में 18 दल होंगे। अधिकतम 1080 यात्री कैलास मानसरोवर की यात्रा करेंगे। यात्रियों का पहला दल आठ जून को दिल्ली से कुमाऊं को प्रस्थान करेगा। यात्रियों की 26 दिन की भारत, चीन की यात्रा होगी। यात्रा नौ सितंबर को संपन्न होगी।

निगम के उपाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा मार्ग की व्यवस्था निगम ने चाक चौबंद कर दी है। गुंजी में स्थानीय सांस्कृतिक टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यात्रियाें का स्वागत करेंगे। शिविरों में यात्रियों को स्थानीय भोजन भी कराया जाएगा। यात्रियों को निगम के कर्मी स्थानीय रहन-सहन, भौगोलिक वातावरण के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम यात्रियों, यात्रा मार्ग में तैनात कर्मियों का पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करेगा। निगम के उपाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आठ जून से आदि कैलाश यात्रा भी शुरू होगी। आदि कैलाश की यात्रा 20 दिन में पूर्ण होगी। करीब 400 लोग आदि कैलाश यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश की यात्रा के लिए 200 यात्रियों की बुकिंग हो गयी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें