यहां बागनाथ मंदिर में महिलाओं ने रविवार को वट सावित्री के मौके पर वटवृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने प्रात:काल वटवृक्ष पर रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान महिलाओं ने सुहाग के दीर्घजीवन की कामना की। बागनाथ मंदिर में पंडित हेम चंद्र जोशी ने पूजा करवाई।