फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफलीगैर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बागेश्वर से मिलेगी कुकिंग गैस

Thu, 28 Jul 2016 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील क्षेत्र के झिरौली मैग्नेसाइट फैक्ट्री के आसपास के 170  रसोई गैस के उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस एजेंसी के जरिए गैस की आपूर्ति  होगी। पहले इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अल्मोड़ा की एजेंसी से आपूर्ति  होती थी। शासन के निर्देश पर केएमवीएन ने लिए इस निर्णय से उपभोक्ताओं में  खुशी का माहौल है। मालूम हो कि काफलीगैर तहसील में स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री के आसपास के 170 रसोई गैस के उपभोक्ताओं को अल्मोड़ा से जोड़ा गया था।
विज्ञापन


वहां से गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। बीडीसी सदस्य भूपाल सिंह रौतेला ने इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बागेश्वर की एजेंसी से गैस उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी। समस्या को प्रमुखता से लेकर शासन ने केएमवीएन के अधिकारियों को उपभोक्ताओं को बागेश्वर की एजेंसी के जरिए गैस की आपूर्ति कराने के निर्देश  दिए।

बीडीसी सदस्य रौतेला ने बताया कि इस लंबित मांग के पूरी होने से अब क्षेत्र के लोगों को गैस के लिए अल्मोड़ा की दौड़ भाग से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने रसोई गैस एजेंसी बागेश्वर को पूरा सहयोग देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें