फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा कुमाऊं भ्रमण के लिए जागेश्वर रवाना

विज्ञापन
बागेश्वर से कुमाऊं भ्रमण के लिए जागेश्वर रवाना होती छड़ी यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा कुमाऊं के मंदिरों का भ्रमण करने के लिए जागेश्वर के लिए रवाना हो गई है। छड़ी यात्रा गढ़वाल के प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण कर बागेश्वर पहुंची थी।
विज्ञापन

शनिवार को छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि महाराज साधु-संतों के साथ बागनाथ मंदिर में पूजन के बाद जागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। छड़ी यात्रा 5 अक्तूबर को चंपावत में पूर्णागिरि मंदिर, 7 अक्तूबर को पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम, पाताल भुवनेश्वर होते हुए 12 अक्तूबर को हरिद्वार पहुंचेगी। इससे पहले छड़ी यात्रा 12 सितंबर को हरिद्वार से गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण के लिए चली थी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री महंत शंकर गिरि महाराज ने बताया कि छड़ी यात्रा जागेश्वर से होते हुए कुमाऊं के मंदिरों के भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें