भराड़ी में नव नियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह कपकोटी का स्वागत करते लोग। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के भराड़ी में व्यापार मंडल की दूसरी कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसके लिए आनंद सिंह कपकोटी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। लक्ष्मी नारायण उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह कोरंगा व्यवस्थापक, पप्पू ऐठानी, आनंद सिंह ऐठानी मंत्री चुने गए हैं। व्यापारियों ने शनिवार को भराड़ी में नए संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह कपकोटी का स्वागत किया। कपकोट ने बताया कि एक अक्तूबर को नई कार्यकारिणी का गठन हो गया था। उन्होंने चुनाव की कार्यवाही का विवरण भी मीडिया को उपलब्ध कराया। वहीं पूर्व में गठित व्यापार मंडल की इकाई के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी का कहना है कि वह व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं। नई कार्यकारिणी किसके निर्देश पर बनी इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनके नेतृत्व वाला संगठन की वैध है।