फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल भ्रमण के बाद बागेश्वर पहुंची छड़ी यात्रा

विज्ञापन
ढ़वाल भ्रमण के बाद बागेश्वर पहुंची छड़ी यात्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा गढ़वाल के प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण कर बागेश्वर पहुंच गई है। छड़ी यात्रा में शामिल साधुओं ने बागनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बागनाथ के दर्शन किए। यात्रा कुमाऊं भ्रमण के बाद हरिद्वार के लिए जाएगी।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज करीब 30 साधु-संतों के साथ शुक्रवार को बागनाथ मंदिर पहुंचे। छड़ी यात्रा बृहस्पतिवार को गढ़वाल से कौसानी पहुंची थी। शुक्रवार सुबह छड़ी यात्रा के साधु-संतों ने बैजनाथ मंदिर में दर्शन के बाद पूजन किया। छड़ी यात्रा 12 सितंबर को हरिद्वार से गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण के लिए बागेश्वर पहुंची थी। जिले के कई मंदिरों में भ्रमण के बाद 14 सितंबर को छड़ी यात्रा गढ़वाल के लिए रवाना हुई। गढ़वाल में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, यमकेश्वर, गोपेश्वर, रुद्रनाथ समेत तमाम प्रमुख मंदिरों के भ्रमण के बाद छड़ी यात्रा अब कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करेगी। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि छड़ी यात्रा शनिवार सुबह जागेश्वर के लिए निकलेगी। कुमाऊं के मंदिरों को भ्रमण के बाद हरिद्वार लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें