फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ के सेवन से संविदा वन कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। संदिग्ध परिस्थितियों में वन विभाग के संविदा कर्मचारी की मृत्यु हो गई। जहर से मृत्यु की आशंका है। ग्राम कफोली (कपकोट) निवासी बलवंत सिंह (35) पुत्र स्व. माधो सिंह वन विभाग में संविदा कर्मचारी था। वह वन परिसर कठायतबाड़ा में रहता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार रात उसने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर रात करीब साढ़े 11 बजे परिजन उसे अस्पताल लाए। वहां इलाज के दौरान रात 11:50 बजे उसकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने पंचनामा भरा। बताया कि मौके पर जहर मिला था। बलवंत की मां और दो बच्चे साथ रहते थे जबकि पत्नी साथ में नहीं रहती थी। एसआई ने बताया कि बलवंत ने एक कागज पर कुछ लिखा था, लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रहा है। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें