फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सजीं दुकानें

विज्ञापन
बागेश्वर के चौक बाजार में करवाचौथ के लिए सजी दुकानें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। करवाचौथ के लिए बाजार में दुुकानें सजने लगी हैं। महिलाएं करवाचौथ से पहले खरीदारी में जुट गई हैं। चार नवंबर को करवाचौथ मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व काफी खास होता है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं पति के दीर्घायु की कामना करती हैं।
विज्ञापन

इस पर्व को देखते हुए इन दिनों यहां बाजार में खासी रौनक है। महिलाएं दूर-दराज से आकर खरीदारी कर रही हैं। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं साड़ियों और अन्य श्रंगार की चीजों के साथ ही पूजन सामग्री की खरीदारी भी कर रही हैं। बाजार में करवाचौथ की सामग्री को लेकर दुकानें सजी हैं।
व्यवसायी शेखर पांडेय ने बताया कि अलग-अलग दामों की साड़ियों की बिक्री हो रही है। बनारसी व लाल जोड़े की मांग अधिक है। कॉस्मेटिक विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि इस बार खास तरह की कांच की फैंसी चूड़ियां, कंगन, बिंदी आई हैं। उनका कहना है कि करवा चौथ पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय खासा प्रभावित हुआ है। दुकानदारों ने दिवाली तक बाजार में रौनक रहने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें