फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट और रीमा क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश

Tue, 03 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर/कपकोट।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार को मौसम मेहरबान हो ही गया और जिले के कपकोट, सामा और रीमा क्षेत्र में राहत भरी झमाझम बारिश हुई। बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई है। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हैं वहीं वन विभाग और जल संस्थान ने भी राहत महसूस की है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर धुंध छाई रही। शाम करीब चार बजे जिले के कपकोट, सामा और रीमा क्षेत्रों में तेज गरज के साथ तेज बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय में देर शाम तक अंधड़ चला, उसके बाद करीब 6:30 बजे तेज चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की है।

झमाझम बारिश होने के बाद जहां किसानों के मुरझाए चेहरे खिले वहीं वन विभाग और जल संस्थान ने भी कुछ हद तक राहत की सांस ली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिला मुख्यालय और कपकोट सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग मुख्यालय से तेज अंधड़ आने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जनपद के सभी क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। अंधड़ से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


धुंध से मिलेगी राहत
बागेश्वर। लंबे समय बाद हुई बारिश से वातावरण में छाई धुंध से बड़ी राहत मिलेगी। धुंध के कारण बागेश्वर में पिछले 15 दिनों से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी होने लगी थीं। लेकिन, मंगलवार को हुई बारिश से कार्बन और धूल के कणों के नीचे बैठने के बाद धुंध की समस्या समाप्त हो जाएगी जिससे बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें