फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए भगवान की शरण 

Mon, 02 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के मिजाज से परेशान लोग अब भगवान की शरण में हैं। बारिश की कामना के लिए वन पंचायत सरपंच संगठन ने सरपंचों ने संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह रावल के नेतृत्व में सोमवार को बागनाथ मंदिर में रुद्रीपाठ और मंत्रोच्चार के बाद जलाभिषेक किया। इसमें जिला एवं ब्लाक संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


जलाभिषेक करने के अवसर पर सरपंच संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश नहीं होने से सभी वन आग लगने से जल चुके हैं। जल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी वनों को आग से नहीं बचाया जा सका। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि अब वनों की सुरक्षा मौसम की मेहरबानी पर ही है।

समय पर बारिश हो इसके लिए भगवान बागनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं। बारिश की कामना के लिए जलाभिषेक करने के मौके पर सरपंच संगठन के संरक्षक रमेश चंद्र तिवारी, कांडा ब्लाक अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, खरेेही के हरीश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र कर्नाटक, भूपाल सिंह परिहार, गंगा देवी आदि सरपंच थे। जलाभिषेक के बाद संगठन की ओर से बारिश नहीं होने के कारण वन्य संपदा को हुई क्षति से संबंधित ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें