तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक जीप पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार छह सवारियां चोटिल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
रविवार देर शाम जीप संख्या यूके 02-टीए 1527 सवारियां लेकर कपकोट को आ रही थी। भयूं गांव के हाइडिल के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में जीप सड़क से नीचे पलट गई। जीप पलटने से चालक तारा सिंह, मनोज कपकोटी, राजेश कपकोटी, सुंदर सिंह ऐठानी, खुशाल सिंह, विवेक कपकोटी, विक्की घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।