फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी फसल पर जेसीबी चलने से ग्रामीण भड़के

Tue, 21 Aug 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के घिरौली में आंदोलित ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्माणाधीन मंडलसेरा-घिरौली बाइपास की भेंट चढ़ी फसलों को देखकर ग्रामीण भड़क उठे। फसल बर्बाद होने से भड़के ग्रामीणों ने मंगलवार को निर्माणाधीन सड़क का काम रोक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कहा कि ठेकेदार ने खड़ी फसल देखने के बावजूद उनके खेतों पर जेसीबी चलाई है। उन्होंने नुकसान की भरपाई और फसल पूरी होने तक रोड कटिंग का काम बंद करने की मांग की। चेताया कि मुआवजा मिलने तक सड़क पर जेसीबी नहीं चलने देंगे। 

प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था, ठेकेदार से बात कर जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। एसडीएम ने फसल तैयार होने तक निर्माण कार्य न कराने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान प्रेमा खेतवाल, गोदावरी खेतवाल, माया देवी आदि ग्रामीण थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें