बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कांडा कमस्यार और युवक मंगल दल भंडारी की ओर से राइंका देवतोली में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत हुए मैच में भंडारीगांव ने खातीगांव की टीम को 2-1 से पराजित किया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए। विशिष्ट अतिथि कमल रावत ने अपनी ओर से विजेता और उप विजेता टीम को एक-एक हजार रुपया नकद और विनोद मेहरा ने खिलाड़ियों को टी शर्ट भेंट किए। प्रधानाचार्य गोस्वामी ने कहा कि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी अपना कॅरिअर तलाश सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेलों के साथ खेलों पर भी खास ध्यान देने को कहा। रेफरी की भूमिका मनोज राठौर, पुष्कर मेहरा, स्कोरर शीतर राठौर, लाइमैन की भूमिका करन जोशी और मयंक धानिक ने निभाई। वहां पंकज माजिला, गोकुल नगरकोटी, सुनील रावत, महेश उप्रेती, आनंद रावत आदि मौजूद थे। संयोजक पंकज डसीला ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया है।