फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयश्री राम के जयकारों से कशिल देव मंदिर में अखंड रामायण शुरू 

Sat, 18 May 2019 12:00 AM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
कपकोट में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हो गया है। इससे पूर्व महिलाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ शिव मंदिर के समीप बह रही सरयू नदी के तट  पर  पहुंचीं। सरयू की आरती के बाद उन्होंने तांबे के कलशों में  पवित्र जल भरा। काशिल देव मंदिर  पहुंच कर महिलाओं ने कलश के जल का मंदिर में जलाभिषेक किया। पंचमी और  पूर्वांगी कार्यक्रम पंडित सतीश जोशी, कौस्तुभ, राम चंद्र जोशी ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान खजान सिंह कपकोटी, चंद्र सिंह कपकोटी थे। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष नंदन कपकोटी,  प्रधान  पूरन कपकोटी, क्षेत्र  पंचायत सदस्य तारा कपकोटी,   मान सिंह कपकोटी, महिमन, नवीन, लक्ष्मण, राजेंद्र, गणेश कपकोटी, बीेएस कर्म्याल, भूपाल, श्याम सिंह कवकोटी, गणेश उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, नारायण, दीवान मेहता, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे। 18 मई को  पूर्णाहुति और भंडारे के साथ रामायण का  परायण होगा। ब्यूरो 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें