फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने ग्रहण किया माघी खिचड़ी का प्रसाद

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में माघ खिचड़ी ग्रहण करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन हुआ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

माघ के पावन महीने में बागनाथ मंदिर में हर साल माघी खिचड़ी का आयोजन कराया जाता है। पूरे महीने यह सिलसिला चलता रहता है। भक्त बाबा से मांगी गई मुराद पूरी होने पर उन्हें खिचड़ी का भोग लगाते हैं। नगर के व्यापारी, कर्मचारी, मंदिर समिति, ग्रामीण खिचड़ी का भंडारा कराते हैं।
विज्ञापन

बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि खिचड़ी का भंडारा करवाने वालों को मंदिर समिति की ओर से हर सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस महीने मंदिर में खिचड़ी आयोजन कराने का विशेष फल माना गया है। इसके चलते भक्तजन खिचड़ी का भंडारा कराकर पुण्य प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें