बागेश्वर में सरयू नदी में जगदीश् शिला की डोली को गंगा स्नान कराते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
जगदीशिला यात्रा के मंगलवार को बागेश्वर में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। बागनाथ मंदिर, सरयू नदी में स्नान कराया गया। इससे पूर्व गरुड़, बैजनाथ में भी यात्रा का स्वागत किया गया।
गढ़वाल से शुरू हुई जगदीशिला यात्रा मंगलवार को बागेश्वर पहुंची। पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में यहां पहुंची यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नैथानी ने कहा कि वह जिले में 20 वीं बार इस डोली यात्रा को लेकर पहुंचे हैं। यह यात्रा हर साल होती है इसका उद्देश्य प्रदेश की प्रगति की कामना करना है। उन्होंने बताया कि टिहरी से शुरू हुई यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न इलाकों से होते हुए 21 दिन बाद टिहरी में ही समाप्त हो जाएगी। इस दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी, हरीश सोनी, गीता रावल, लोकमणि पाठक आदि थे।
इससे पूर्व गरुड़ गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मंदिर के प्रधान भंडारी बलवंत सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, महेश रावत, भाजपा नेता गौरव दास, छात्र नेता दीपक खुल्वे, बैजनाथ मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरी, पूरन सिंह रावत आदि ने रथयात्रा का स्वागत किया। बैजनाथ पहुंचने पर डोली को स्नान कराया गया। नव युवक मंगल दल बैजनाथ और तैलीहाट ने रथ यात्रियों को जलपान कराया।